72 घंटों में तेज बारिश का अलर्ट
स्वतंत्रदेश,लखनऊ :पिछले कुछ दिनों से बारिश न होने से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। सुबह से लेकर शाम तक तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होने से पसीने से लोग तरबतर हो रहे थे। लेकिन इस उमस भरी गर्मी के बाद शनिवार को सुबह 10 बजे घटाओं के आने से मौसम ने करवट बदल ली और रिमझिम बारिश शुरू हुई। इस बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। साथ ही तापमान में भी गिरावट रही।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिन का तापमान समान्य से ऊपर रहा। यहां तापमान दिन का 34.5 और रात का तापमान 25.4 दर्ज किया गया। गुरूवार के तापमान से 0.7 डिग्री तापमान की बढ़ोत्तरी हुई थी। रात के तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला था। हालाकि शनिवार की सुबह भी तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी, लेकिन बारिश से मौसम का रूख बदल गया। रिमझिम बारिश के साथ हल्की और ठंड़ी हवाएं भी चल रहीं हैं। जिससे गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।