उत्तर प्रदेशराज्य

आरोपित जितेंद्र स‍िंह भाजपा में शामिल

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :भाजपा ने बसपा के उन पूर्व विधायक जितेंद्र सि‍ंह बबलू को भी पार्टी में भी शामिल कर लिया, जो कि भाजपा सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने के आरोपित हैं। पार्टी प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सि‍ंह ने भगवा पट्टिका पहनाकर बसपा और कांग्रेस के कुछ नेताओं को भाजपा में शामिल कराया। दूसरे दलों से आए नेताओं की सदस्यता का सिलसिला तो अब लगातार चल रहा है, लेकिन यह कार्यक्रम सिर्फ एक नाम की वजह से एकदम चर्चा में आ गया।

         अयोध्या से बसपा के पूर्व विधायक जितेंद्र सि‍ंह बबलू भी भाजपा की सदस्यता लेने वालों में शामिल रहे।

, अयोध्या से बसपा के पूर्व विधायक जितेंद्र सि‍ंह बबलू भी भाजपा की सदस्यता लेने वालों में शामिल रहे। इनके मंच पर आते ही चर्चा शुरू हो गई कि 15 जुलाई, 2009 की रात को सांसद रीता बहुगुणा जोशी के हुसैनगंज स्थित आवास को कुछ असामाजिक तत्वों ने तोडफ़ोड़ कर जला दिया था। उसमें जितेंद्र सि‍ंह बबलू भी आरोपित थे।  सांसद ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि अग्निकांड के आरोपित ने तथ्य छुपाकर भाजपा की सदस्यता ली होगी। सदस्यता निरस्त कराने के लिए वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सि‍ंह से बात करेंगी। रीता बहुगुणा जोशी ने स्पष्ट तौर कहा कि अगर उन्हें जितेंद्र सि‍ंह के पार्टी में शामिल होने की पहले से जानकारी होती तो वह तभी आपत्ति कर देती। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी आपत्ति पर पार्टी नेतृत्व जितेंद्र की सदस्यता खत्म कर देगा।

Related Articles

Back to top button