उत्तर प्रदेशराज्य

योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:महिलाओं और बेटियों को सशक्त व स्वावलंबी बनाने के लिए चल रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तीसरे चरण की समीक्षा सीएम योगी ने शुक्रवार को की। इस मौके पर CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति अभियान’ का समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि थानों में तैनात महिलाओं को अब बीट इंचार्ज की जिम्मेदारी भी दी जाए।

                         थानों में महिलाओं को मिले बीट इंचार्ज की जिम्मेदारी

योगी ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और आत्मसम्मान के लिए समाज और जागरूक हो रहा है। महिला स्वावलम्बन की दिशा में चल रहे कार्यक्रमों के सकारात्मक नतीजे मिल रहे, इसलिए मिशन शक्ति को और गति प्रदान किया जाना जरूरी है।

महिलाएं बनी सशक्त व स्वावलंबी
प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान ने महिलाओं को सशक्‍त बनाने का काम किया है। इससे पहले मिशन शक्ति अभियान के दौरान महिला स्वयं सहायता समूह, बीसी सखी जैसी योजनाओं ने महिलाओं को स्वावलंबन की राह दिखाई है।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह जैसी योजना ने बालिकाओं और उनके अभिभावकों की बड़ी मदद की है। इसके अलावा मिशन शक्ति अभियान के तहत प्रदेश भर में बालिकाओं को मार्शल आर्ट ट्रेनिंग, दहेज कुप्रथा, बा‍ल विवाह को लेकर बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया गया। महिलाओं व बालिकाओं को कम्‍प्‍यूटर लैंग्‍वेज, बायोडेटा मेकिंग, टेलरिंग देकर कौशल विकास किया गया।

Related Articles

Back to top button