उत्तर प्रदेशराज्य

संयुक्त किसान मोर्चा का एलान

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :संयुक्त किसान मोर्चा अब उत्तर प्रदेश में भी कृषि कानून का विरोध करने के साथ ही किसानों के हित में अभियान चलाएगा। लखनऊ के प्रेस क्लब में सोमवार को किसान नेता राकेश टिकैत और योगेंद्र यादव ने मीडिया को संबोधित किया।

            राकेश टिकैत ने कहा कि हम तो किसान आंदोलन की धार को तेज करने की तैयारी में हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा अब ‘मिशन यूपी’ की तैयारी में है। इसी को लेकर आज राकेश टिकैत के साथ योगेंद्र यादव ने मीडिया से अपने मिशन की बातों को साझा किया। राकेश टिकैत ने कहा कि हम तो किसान आंदोलन की धार को तेज करने की तैयारी में हैं। इसी को साझा करने लखनऊ आए हैं। दिल्ली बॉर्डर से लखनऊ आने का कारण पूछने पर राकेश टिकैत ने कहा कि लखनऊ तो राजधानी है, यहां पर काफी काम होते हैं।

किसानों के तीन कानून रद कराने व एमएसपी की कानूनी गारंटी मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा बीते आठ माह से आंदोलन कर रहा है। मोर्चे के आंदोलन का अगला पड़ाव यूपी व उत्तराखंड होगा। इसे मिशन के रूप में शुरू किया जाएगा। मोर्चा पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में महारैली करके धमाकेदार शुरुआत करेगा, इसके बाद सभी मंडलों पर महापंचायत होगी। किसान नेता राकेश टिकैत व योगेन्द्र यादव का आरोप है कि योगी आदित्यनाथ सरकार का दाना दाना खरीद का वादा महज जुमला था। सरकारी आंकड़े ही खरीद की सच्चाई बयां कर रहे हैं। नेताओं ने यह भी कहा कि वे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे सिर्फ किसानों को एकजुट करके उन्हेंं सच्चाई बताएंगे

हम तो किसान के हित की बात करेंगे, अगर सरकार सख्ती करते हैं तो हम लखनऊ को भी दिल्ली बना सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार भी काफी सख्ती बरत रही है। वक्त आने पर इनको भी किसान की ताकत बता देंगे। योगेंद्र यादव ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा तो उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड में भी आंदोलन शुरू करने जा रहा है।

Related Articles

Back to top button