उत्तर प्रदेशराज्य

इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लंबे समय डिपो में खड़ी इलेक्ट्रिक नगर बसों का संचालन मंगलवार से शुरू हो गया। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने चार ई-बसों को हरी झंडी दिखा रवाना किया। ट्रायल के तौर पर मंगलवार से यह ई-बसें लखनऊ के दस रूटों पर तीन-तीन दिन के अंतराल पर चलेंगी। हालांकि, महीनेभर बाद इनमें आमजन सफर कर सकेंगे। सालभर तक साधारण बसों के किराए पर इनका संचालन किया जाएगा।

                  लंबे समय डिपो में खड़ी इलेक्ट्रिक नगर बसों का संचालन मंगलवार से शुरू हो गया।

राजधानी में 100 और प्रदेश के 14 जिलों में 700 बसें जल्द आएंगीः नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि ट्रायल रन के बाद जल्द ही बसों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। 100 बसें राजधानी लखनऊ में चलेंगी। प्रदेश के 14 जिलों में कुल 700 बसें चलाई जाएंगी। इनमें से 600 बसें भारत सरकार के फेम-2 योजना के तहत और 100 बसें प्रदेश सरकार द्वारा दी जाएंगी। प्रत्येक बस की कीमत करीब 45 लाख रुपया है।

14 शहरों में 700 इलेक्ट्रिक बसें 

  • 100 लखनऊ
  • 100 कानपुर
  • 100 आगरा
  • 50 प्रयागराज
  • 50 वाराणसी
  • 50 मेरठ
  • 50 मथुरा-वृंदावन
  • 50 गाजियाबाद
  • 25 गोरखपुर
  • 25 शाहजहांपुर
  • 25 मुरादाबाद
  • 25 बरेली
  • 25 अलीगढ़
  • 25 झांसीखूबियां 
    • एसी बसें
    • आवाज रहित
    • ध्वनि प्रदूषण मुक्त
    • लो फ्लोर
    • यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा
    • पैनिक बटन
    • एडजेसटेबिल सीटें
    • तेज चार्जिंग, फायर उपकरण।
    • डेस्टिनेशन बोर्ड।
    • पहले ढाई घंटे में होती थी बस चार्ज।
    • अब 45 मिनट में होगी चार्जिंग।
    • 80 किमी. दूरी के स्थान पर अब 120 किमी. दूरी तय करेंगी ये नई ई-बसें।

Related Articles

Back to top button