राजनीतिराज्य

भानु प्रताप वर्मा बोले- मीडिया सही नहीं दिखाएगा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ हाथरस में 19 साल की दलित युवती के साथ हैवानियत फिर उसके बाद पुलिस-प्रशासन की तानाशाह रवैये के खिलाफ देशभर में आक्रोश है। लेकिन योगी सरकार व उनकी पार्टी के सांसद पूरे मामले में लीपापोती करते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को जालौन के भाजपा सांसद ने बेतुका बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हाथरस घटना पर मीडिया की रिपोर्टिंग गलत है। मीडिया सही तथ्य नहीं दिखा रहा है। इसलिए मीडिया को बुलगढ़ी पीड़ित के गांव नहीं जाने दिया जा रहा है।

भाजपा सांसद भानु प्रताप वर्मा।

भाजपा सांसद भानु प्रताप वर्मा से सवाल किया गया कि सरकार मीडिया को हाथरस जाने से क्यो रोक रही है? इस पर पहले तो वह मीडिया से ही सवाल करने लगे कि यह आप खुद बताए कि सरकार क्यों मीडिया को रोक रही है। जब पत्रकारों ने अपना सवाल दोहराया तो उन्होंने कहा कि हाथरस की घटना को मीडिया सही नहीं दिखा रही है। इसीलिए मीडिया को हाथरस जाने से रोका जा रहा है। जब मीडिया सही नहीं दिखाएगी तो मीडिया को रोका ही जाएगा।

स्वतंत्रदेश,आज की खबरे

हाथरस में चंदपा थाना क्षेत्र के बुलगढ़ी गांव को प्रशासन ने छावनी में तब्दील कर दिया है। पूरे गांव की नाकाबंदी की गई है, कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता। यहां तक कि गांव वालों को भी अगर बाहर जाने की जरूरत हो तो उसे आईडी प्रूफ दिखाकर ही जाने दिया जा रहा है। पुलिसकर्मी ऊपर के अधिकारियों के आदेशों का हवाला देकर तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button