उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी का वैक्सीनेशन अपडेट्स

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :प्रदेश में गुरुवार को 2 लाख 53 हजार 910 से अधिक टेस्ट किए गए।इस दौरान 90 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।यूपी में अब तक 6 करोड़ से 15 लाख से अधिक टेस्ट किए गए।इस दौरान 139 लोगों ने वायरस को हराने में सफलता पाई।वर्तमान में 1400 से कम एक्टिव केस रह गए हैं।हालांकि इसमें से 280 की हालत गंभीर बताई जा रही है।कोरोना के सक्रिय मामलों में पूरे देश मे यूपी 19वें स्थान पर है।

            उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में मिले 77 नए मरीज,98 हुए रिकवर व अब कुल एक्टिव केस 1399

मरीजों की कुल पॉजिटीविटी रेट 3 फीसद घटकर 2.77 रह गई है।इसके अलावा 24 घंटे में राज्य में पॉजिटीविटी रेट 0.04 फीसद है।वहीं मृत्युदर अभी 1 फीसद पर बनी हुई है।जून में प्रदेश में संक्रमण दर का औसत 1 फीसद रही।

30 अप्रैल को यूपी में सर्वाधिक एक्टिव केस 3 लाख 10 हजार 783 रहे।अब यह संख्या घटकर 1479 रह गयी।वहीं रिकवरी रेट मार्च में जहां 98.2 फीसद थी, अप्रैल में घटकर 76 फीसद तक पहुंच गई।वर्तमान में फिर रिकवरी रेट 98.6 फीसद हो गई है।वहीं 2020 से अब तक कोरोना की कुल संक्रमण दर 2.77 फीसद रह गयी।

उत्तर प्रदेश में बुधवार को 6 लाख 39 हजार 217 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है।पहली डोज 3 करोड़ 26 लाख 66 हजार 360 लोगों को और दूसरी डोज 61 लाख 71 हजार 492 लोगों को लगाई गई हैं।वहीं अब तक कुल 3 करोड़ 88 लाख 37 हजार 852 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।हालांकि प्रदेशभर में वैक्सीन संकट बरकरार है और कई इलाकों में बिना वैक्सीन लगवाएं ही लोगों को वैक्सीन सेंटर से लौटना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button