उत्तर प्रदेशराज्य

संजय सिंह ने राहुल गांधी पर बोला हमला

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:अमेठी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी और कभी इंदिरा, राजीव, सोनिया व राहुल-प्रियंका के खासमखास रहे डा. संजय सिंह ने इन्हीं लोगों पर करारा हमला बोला है। डा. संजय सिंह ने गुरुवार को क्षेत्र में एक कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन्हें निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि अमेठी में अब न कांग्रेस के गढ़ का पता है और न ही गढ़ वाले का। अमेठी की इसी जनता और कार्यकर्ताओं ने  2019 के लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को ऐतिहासिक जीत दिलाई। इस बार भी जनता भाजपा को बड़ी जीत दिलाकर इतिहास रचेगी।

अमेठी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डा. संजय सिंह ने गुरुवार को क्षेत्र में एक कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन्हें निशाने पर लिया। 

दरअसल पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे डा. संजय सिंह 2019 लोकसभा चुनाव के कुछ माह बाद भाजपा में शामिल हो गए थे। अब लंबे समय बाद वह फिर से अमेठी से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले वह अमेठी से कई बार कांग्रेस से विधायक व मंत्री रहे। एक बार अमेठी से ही भाजपा के सांसद रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने अमेठी में 100 वर्ष पहले ही स्कूल, कालेज की नींव रखी, जहां आज भी तीस हजार से ज्यादा बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। हम अमेठी को विकास का हब बना देंगे। यहां कभी गुंडागर्दी नहीं होने देंगे। लोगों ने कहा कि आप आए खुशी हुई। हमने कहा कि आपसे ज्यादा खुशी हमें हुई। जब मैं पहली बार अमेठी के धरती पर खड़ा हुआ तो आपने एक लाख से ज्यादा मतों से विजयी बनाया, अब उससे कम नहीं होना चाहिए।

 

Related Articles

Back to top button