उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ दफ्तर पहुंचेंगी कांग्रेस महासचिव

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा करीब डेढ़ साल बाद शुक्रवार दोपहर लखनऊ पहुंच रही हैं। विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए प्रियंका के इस दौरे को अहम माना जा रहा है। लखनऊ में गोखले मार्ग स्थित कौल हाउस में प्रियंका 2 दिन रहेंगी। इस दौरान उनका जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात और बैठक का कार्यक्रम है।

                प्रियंका दिल्ली से दोपहर 12:00 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगी।

लोकसभा चुनाव से पहले लखनऊ आई थीं प्रियंका
कांग्रेस महासचिव के आगमन को लेकर प्रदेश मुख्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है। बाहर सड़क झंडे बैनर होर्डिंग से पटी हैं। एयरपोर्ट से लेकर पार्टी मुख्यालय तक करीब 28 जगह कांग्रेसी उनका स्वागत करेंगे। प्रियंका दिल्ली से दोपहर 12:00 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगी। प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंचने के बाद प्रदेश मुख्यालय में 2:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। इससे पहले 27 दिसंबर 2019 को लखनऊ आई थीं।

दूसरे दिन का ये रहेगा कार्यक्रम

  • प्रियंका शनिवार सुबह 10:20 बजे पार्टी मुख्यालय पहुंच जाएंगी, जहां वह रात 7:30 बजे तक रहेंगी।
  • कांग्रेस नेत्री शनिवार को अपनी बैठकों का दौर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली और अमेठी के ब्लॉक अध्यक्षों से मुलाकात से शुरू करेंगी। शनिवार को ही वह रुकी हुई भर्तियों/प्रतियोगी छात्रों/ बेरोजगारों मंच के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी।
  • बाद में पार्टी के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिला एवं शहर अध्यक्षों के साथ पूर्व फ्रंटल और विभागों के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी।

लखनऊ में अपने प्रवास के दौरान प्रियंका प्रयागराज नारायण रोड स्थित निजी आवास में रुकेंगी। यह आवास उनके रिश्तेदार और पूर्व केंद्रीय मंत्री शीला कौल का है। कांग्रेस नेत्री के प्रवास के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button