उत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र को पीछे छोड़ा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :कोरोना वायरस संक्रमण की सेकेंड स्ट्रेन पर बखूबी नियंत्रण के बाद उत्तर प्रदेश ने इससे बचाव के लिए सबसे सटीक उपाय माने जाने वाले वैक्सीनेशन में भी बाजी मार ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लगातार मॉनिटरिंग तथा लक्ष्य निर्धारण के कारण उत्तर प्रदेश अब कोरोना वैक्सीनेशन में देश के राज्यों में अव्वल स्थान पर है। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को चार लाख 91,920 लोगों को कोरोना वैकसीन की डोज दी गई जबकि यहां पर अब तक कुल तीन करोड़ 58 लाख, 35,932 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दे दी गई हैं। यहां पर तीन करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई है।

                                                        वक्सीनशन में यूपी नंबर 1 पर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और लोगों की दायित्वपूर्ण सहभागिता का सुफल है कि प्रदेश कोविड टीकाकरण में आज देश में प्रथम स्थान पर है। लोगों की यह सहभागिता उत्तर प्रदेश को कोरोना मुक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त करती है। प्रधानमंत्री के अचूक मंत्र ‘ट्रेसिंग, टेस्टिंग और ट्रीटमेंट’ के साथ सरकार की मजबूती के साथ कोविड के विरुद्ध जंग जारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक छह करोड़ से अधिक टेस्टिंग की जा चुकी है। यह देश में किसी एक राज्य द्वारा की गई सर्वाधिक कोविड टेस्टिंग है।

Related Articles

Back to top button