उत्तर प्रदेशराज्य

धरने पर बैठे विधायक अम्बरीश पुष्कर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लखनऊ समेत आस पास के जनपदों में शनिवार को जिला पंचायत अध्‍यक्ष का चुनाव संपन्‍न हो गया। लखनऊ में मतदान के बाद विधायक अम्बरीश पुष्कर धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि एक सदस्य अरुण रावक्त गायब हो गया है। वे सपा बीकेटी के जिला पंचायत सदस्य हैं। वहीं अयोध्‍या छोड़कर लगभग सभी जगह शांतिपूर्ण रूप से मतदान हुए।

लखनऊ समेत बाराबंकी अमेठी रायबरेली लखीमपुर सुलतानपुर सीतापुर अंबेडकरनगर में शांतिपूर्ण मतदान हुए।

लखनऊ समेत बाराबंकी, अमेठी, रायबरेली, लखीमपुर, सुलतानपुर, सीतापुर, अंबेडकरनगर में सु‍बह 11 बजे से वोट पड़ना शुरू हुए। वहीं अयोध्‍या में भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में मारपीट हुई जिसमें पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ गई। हालांकि बाकि जिलों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ।

पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के मतदान के दौरान कलेक्ट्रेट में खासा हंगामा हुआ। भाजपा व सपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जिपं सदस्य राजा मान सिंह को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपत्ति जताई। भाजपाइयों का कहना था कि राजा मान सिंह पुलिस में वांटेंड हैं। इसी को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। हालात काबू करने के लिए पुलिस को बल भी प्रयोग करना पड़ा। हालात यहां तक बिगड़े कि पुलिस को दो-तीन बार लोगों को खदेड़ना पड़ा। नौबत यहां तक बिगड़ी कि एसएसपी शैलेश पांडेय को खुद मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभालना पड़ा। वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि सपाइयों ने आपस में ही मारपीट की है।

Related Articles

Back to top button