उत्तर प्रदेशराज्य

आरोपि‍तों के गंदे कारनामे सुन पुलिस भी हैरान

स्वतंत्रदेश, लखनऊ :लड़कियों के कपड़े (अंडर गारमेंट) चोरी करने वाले गिरोह के दूसरे आरोपित अक्कास को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में उसने अपनी विकृत मानसिकता का खुलासा किया, जिसे सुनकर पुलिसकर्मी भी चौंक गए। आरोपित अक्कास सदर बाजार थाने से वाहन चोरी के मामले में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी होने के बाद अक्कास का कपड़े चोरी करते हुए दूसरा वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

मेरठ में लड़कियों के अंडरगारमेंट्स चोरी करने वाले रोमिन और अक्‍कास की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में उसने जो खुलासा किया

सदर बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष सुनील दुआ के नेतृत्व में रविवार को व्यापारियों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया था। उनका कहना था कि सदर बाजार में लड़कियों के कपड़े चोरी करने वाला संप्रदाय विशेष का गैंग सक्रिय है। कपड़े चोरी करते हुए दो युवकों की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपी थी। आरोपितों की पहचान सोतीगंज निवासी रोमिन व अक्कास के रूप में हुई थी। पुलिस ने सोमवार को रोमिन पुत्र फहीम अब्बासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार को पुलिस ने उसके साथी अक्कास पुत्र आशीक अली निवासी ड्रम वाली गली सोतीगंज को भी गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपित ने बताया कि वह अपने मित्रों के साथ घरों के बाहर कपड़े सुखाने वाली महिलाओं के घर तलाशता है। मौका देखकर वह उनके अंडर गारमेंट चोरी करता है। उसने अभी तक तीस से ज्यादा घरों से कपड़े चोरी किए हैं।

वाहन चोरी के मामले में चल रहा वांछित

महिलाओं के कपड़े चोरी करने वाला अक्कास वाहन चोरी के मामले में सदर बाजार से वांछित चल रहा है। । इसके बाद से ही अक्कास व उसके पिता आशीक अली की पुलिस को तलाश थी।

घरों के बाहर महिलाओं ने कपड़े सुखाने किए बंद

विकृत मानसिकता वाले युवकों का वीडियो वायरल होने के बाद महिलाएं दहशत में हैं। उन्होंने घरों के बाहर कपड़े सुखाने बंद कर दिए हैं।

इंटरनेट मीडिया पर दूसरा वीडियो वायरल

अक्कास की गिरफ्तारी के बाद अंडर गारमेंट चोरी करते हुए उसका 36 सेकंड का दूसरी वीडियो वायरल हो रहा है। दूसरा वीडियो भी सदर क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में बंद गली में एक मकान के बाहर स्टैंड पर महिलाओं के कपड़े सूख रहे है। वह गली में स्कूटी लेकर जाता है। अंडर गारमेंट चोरी कर लेता है। वीडियो वायरल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button