उत्तर प्रदेशराज्य

रोज के सफर पर संकट

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :अगर सिटी बस संचालन के लिए अफसरों ने कार्य में तेजी न दिखाई तो आने वाले दिनों में रोज करीब 20,000 यात्रियों के दैनिक सफर में संकट आने वाला है। वजह यह है कि सिटी बसों को बेड़ा लगातार घटता जा रहा है। 260 बसों से शुरू हुई नगर बसों की फ्लीट घटकर अब 120 रह गई है।

                लखनऊ में 260 बसों से शुरू हुई नगर बसों की फ्लीट घटकर अब 120 रह गई है।

तय 17 मार्गों पर घट गईं बसें

चल रहे 17 रूटों पर लगातार बसें कम हो रही हैं। हाल यह है कि जहां हर पंद्रह से बीस मिनट के बीच बस उपलब्ध हो जाती थी। अब यह अवधि बढ़कर आधे घंटे से अधिक हो गई है। यह हाल प्रमुख रूटों का है। अन्य मार्गों के तो हालात और भी खराब होते जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button