उत्तर प्रदेशराज्य

10 जिलों में 40 के पार पहुंचा पारा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश के लोगों को फिलहाल 9 दिन तक गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि मौसम विभाग कह रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 10 जुलाई से पहले ज्यादा बारिश होने की संभावना कम है। हां, पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में थोड़ी बहुत बारिश होगी। इससे कुछ देर के लिए लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिलेगी, लेकिन बाद में उमस बढ़ने की भी संभावना है।

                                           आगरा, झांसी और अलीगढ़ सबसे गर्म

अगर तापमान देखें तो प्रदेश के 10 जिले ऐसे हैं जहां आज पारा 40 से ज्यादा पहुंच गया है। सबसे गर्म आगरा, झांसी और अलीगढ़ है। आगरा में तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जबकि अलीगढ़ में 43.2 और झांसी में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ के लोग दिन भर उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। यहां अधिकतम पारा 39.5 डिग्री दर्ज हुआ। प्रयागराज में 36 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

10 जुलाई के बाद बारिश की संभावना
वायु मंडल में रुकने वाले ऊर्जा का सामान्य स्तर 50 से बढ़कर 84% तक पहुंच गया। आने वाले तीन दिनों में उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 9 जुलाई तक लोग गर्मी से परेशान रहेंगे। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगा। 10 जुलाई से बारिश का सिलसिला शुरू होगा और तापमान में गिरावट आना शुरू होगी।

Related Articles

Back to top button