उत्तर प्रदेशराज्य

मेनका गांधी घटिया महिला-अजय विश्नोई बोले

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:जबलपुर के नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय को घटिया बताने वाले बयान पर मप्र भाजपा में उनकी आलोचना शुरू हो गई है। मेनका के इस बयान पर भड़के जबलपुर के पाटन से विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता अजय विश्नोई भड़क गए। उन्होंने शनिवार को कहा कि मेनका गांधी निहायत घटिया महिला है।

यूपी के आंवला संसदीय क्षेत्र से बीजेपी सांसद मेनका गांधी के खिलाफ MP के बीजेपी MLA ने तीखी टिप्पणी की है।

भारत रत्न नानाजी देशमुख के नाम पर है विवि
गौरतलब है कि जबलपुर का वेटनरी विवि भारत रत्न से सम्मानित राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख के नाम पर रखा गया है। देश के कई नामी पशु चिकित्सकों ने इस विवि से पढ़ाई की है। इसी विवि को मेनका गांधी ने सबसे घटिया जगह बताया है।

यह कहा था मेनका गांधी ने
21 जून को एक कथित ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें चंडीगढ़ में प्रैक्टिस कर रहे जबलपुर वेटनरी विवि में पढ़े डॉक्टर विकास शर्मा से मेनका गांधी की फोन पर बात हुई थी। चंडीगढ़ निवासी अंजली चौधरी अपने डॉग को इलाज के लिए डॉक्टर शर्मा के पास लाई थी। उन्होंने उसका ऑपरेशन किया। मालिक उसे अपने घर ले गईं। जहां टांका टूट गया। बाद में इस डॉग का पैर काटना पड़ा। इसके बाद अंजली चौधरी ने इस मामले में मेनका गांधी से शिकायत की।

अजय विश्नोई की टिप्पणी को लेकर भाजपा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव मेनका गांधी के पक्ष में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला पर टिप्पणी ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला के लिए इस तरह की भाषा ठीक नहीं है। कोई हमारी पार्टी से हो या ना हो। हमारी पार्टी में निश्चित परंपरा है। हम इस मसले पर बातचीत करेंगे।

Related Articles

Back to top button