उत्तर प्रदेशराज्य

मोदी-शाह टटोलेंगे गुस्साए वोटर्स की नब्ज

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :कोरोनाकाल में सरकारी व्यवस्थाओं से गुस्साए वोटर्स की नब्ज टटोलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह खुद मोर्चा संभाल रहे हैं। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा ने यूपी के 800 लोगों की सूची बनाई है, जिनसे मोदी-शाह फोन पर बात करेंगे। इसमें ज्यादातर वे लोग हैं जो भाजपा की विचारधारा को पसंद करते हैं।

            800 भाजपा कार्यकर्ताओं से फोन पर पूछेंगे सरकार से कहां चूक हुई?

मोदी-शाह इन लोगों से पूछेंगे कि प्रदेश में भाजपा की सरकार कैसी चल रही है? कोरोना काल में सरकार से कहां चूक हुई? जनता कितनी संतुष्ट है।

भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्र कहते हैं कि यूपी में भी एक-एक सीट का पहले फीडबैक लिया जाएगा। अलग-अलग पैरामीटर पर हर विधायक का रिपोर्ट कार्ड बनेगा। टिकट वितरण से पहले इस रिपोर्ट कार्ड को भी आधार बनाया जाएगा।

 2022 विधानसभा चुनाव में लागू होगा गुजरात फॉर्मूला

भाजपा का शीर्ष नेतृत्व हर हाल में यूपी में अपनी सत्ता बरकरार रखना चाहता है। इसी क्रम में कई तरह के सर्वे पर लगातार काम चल रहा है। भाजपा के पिछले तीन सर्वे 2022 में होने वाले चुनाव को लेकर चिंता बढ़ा चुके हैं। अब इस चिंता के समाधान पर काम तेजी से शुरू हो चुका है। इसी क्रम में अब मोदी और शाह प्रदेश में संघ और भाजपा की मानसिकता वाले पुराने जुझारू लोगों से फोन पर बात करेंगे

मोदी के भरोसेमंद एके शर्मा ने बनाई है ये लिस्ट
मोदी के भरोसेमंद माने जाने वाले एके शर्मा ने उत्तरप्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से चुनिंदा नामों की सूची बनाई है, जिनसे फीडबैक लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button