उत्तर प्रदेशराज्य

पानी का छीटा पड़ने पर खूनी संघर्ष

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :गंदे पानी का छीटा पड़ने की बात को लेकर कोतवाली क्षेत्र के पिपराराम गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से फरसा, लाठी चलने लगा। दोनों पक्ष के सात लोग जख्मी हो गए। मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक पक्ष के रामदेव ने इलाज के दौरान लखनऊ के एक निजी अस्पताल में शनिवार को दम तोड़ दिया। रामदेव की मौत की खबर मिलते ही कोतवाली उतरौला की पुलिस हरकत में आ गई। गांव में तनाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए पीएसी व पुलिस बल तैनात कर दी गई।

             मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक पक्ष के रामदेव की मौत हो गई।

खेत से घर की तरफ आते समय रास्ते में रामदेव का भतीजा शिवाकांत कुत्ते को भगाने के लिए ईंट फेंकी जो सड़क के पानी भरे गड्ढे में जा गिरी और गंदे पानी का छीटा भोला पर पड़ गया। इससे नाराज भोला ने गाली गलौज शुरू कर दी। बात बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर फरसा, लाठी लेकर हमलावर हो गए। इसमें एक पक्ष के अनोखी, रामदेव व शिवाकांत और दूसरे पक्ष के भोला, शिवकरन, धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र को चोटें आईं।

इस संघर्ष में रामदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले उतरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत नाजुक होने के कारण यहां से संयुक्त जिला चिकित्सालय बलरामपुर फिर बहराइच जिला अस्पताल ले गए। बहराइच से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। लखनऊ में निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रामदेव की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button