उत्तर प्रदेशलखनऊ

जितिन का पहला लखनऊ दौरा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व सांसद जितिन प्रसाद शनिवार को पहली बार लखनऊ पहुंचे। उन्होंने भाजपा मुख्यालय पहुंचकर सबसे पहले मंदिर में मत्था टेका। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ प्रेस वार्ता की। इस दौरान जितिन प्रसाद ने कहा, एक कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगा। मेरा काम बोले, ऐसा काम करूंगा। जहां तक भाजपा का सवाल है। भाजपा के केंद्र और प्रदेश नेतृत्व का सवाल है, यही वह नेतृत्व है जो असली राष्ट्रीय पार्टी है।

 जितिन प्रसाद ने कहा, एक कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगा। मेरा काम बोले, ऐसा काम करूंगा।

यूपी में जो कभी क्षत्रप थे, जिन्होंने क्षेत्रीय पार्टियां बनाई, आज उनके अस्तित्व पर सवाल है। छोटी पार्टियों ने कोई नेता नहीं बनाया। नेता लोगों ने पार्टियां बनाई और अब यह व्यक्ति विशेष के इर्द-गिर्द घूमती है। देश और प्रदेश के प्राथमिकता दूसरे नंबर पर चली जाती है। सिर्फ बीजेपी एक ऐसी पार्टी है जो देश के बारे में सोचती है।

एयरपोर्ट से भाजपा दफ्तर तक स्वागत

जितिन प्रसाद आज लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट से लेकर भाजपा दफ्तर तक के 12 किलोमीटर के सफर में कई जगह उनका स्वागत किया गया। हालांकि भाजपा मुख्यालय पहुंचते ही जितिन प्रसाद ने सबसे पहले मंदिर में माथा टेका। दरअसल, भाजपा दफ्तर में गेट नंबर 1 से घुसते ही बाएं हाथ पर मंदिर है और प्रदेश अध्यक्ष के कमरे में जाने से पहले जितिन ने इसी मंदिर में दर्शन किया।

Related Articles

Back to top button