उत्तर प्रदेशराज्य

55 लाख यात्रियों का सफर होगा महंगा

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:हवाई यात्रा अब महंगी होने वाली है। दरअसल, एयरपोर्ट का काम संभाल रहे अडानी ग्रुप के लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें एयरपोर्ट पर तीन चरण में यूजर डेवलपमेंट फीस (यूडीएफ) बढ़ाने का प्रस्ताव एयरपोर्ट्स इकोनॉमिक रेग्युलेटरी अथॉरिटी को भेजा गया है। अब प्रस्ताव पर सहमति का इंतजार है। बताया जा रहा है कि अप्रैल के पहले सप्ताह तक मजूरी मिल सकती है। इसको लेकर विमान कंपनियों के साथ सात मार्च को बैठक है।

अगर यह मंजूरी मिलती है तो घरेलू विमान के यात्रियों को 192 रुपए से 1025 रुपए तक यात्रा पर अतिरिक्त खर्च देना पड़ सकता है। इसके अलावा इंटरनेशनल टर्मिनल से यात्रा करने पर यह चार्ज 561 रुपए से 2756 रुपए तक हो जाएगा। बताया जा रहा है कि इसके साथ अतिरिक्त कर भी लग सकता है।

55 लाख यात्री सफर करते हैं

लखनऊ एयरपोर्ट से हर साल करीब 55 लाख यात्री सफर करते हैं। साल दर साल यह संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में एक महीने का औसत निकालें तो करीब साढ़े चार लाख लोग यात्रा करते हैं। यहां से रोज औसतन 147 से 150 फ्लाइट उड़ान भरती हैं। यहां करीब दो हजार करोड़ रुपए की लागत से टर्मिनल 3 बन रहा है। इसको दिसंबर 2023 तक बनाने का लक्ष्य लिया गया है।

18% बढ़े यात्री
लखनऊ एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या हर साल करीब 18% बढ़ी है। ऐसे में करीब 7 लाख यात्री बढ़ रहे हैं। हालांकि इसकी तुलना में विमान की संख्या भी बढ़ रही है। इसमें भी करीब 25% की बढ़ोतरी की बात हो रही है। अनुमान है कि 2026 तक यात्रियों की संख्या 90 लाख तक पहुंच सकती है।

घरेलू में जानें तीन चरण में कैसे बढ़ेगा रेट

  • एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक घरेलू यात्रियों का यूडीएफ 192 रुपए बढ़ाकर 930 रुपए करने का प्रस्ताव है।
  • एक अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक 977 रुपए करने का प्रस्ताव है।
  • एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक यूडीएफ 1025 रुपए करने का प्रस्ताव है।

Related Articles

Back to top button