उत्तर प्रदेशराज्य

गोरखपुर में CM योगी ने MLC के लिए डाला वोट

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:गोरखपुर महराजगंज एमएलसी चुनाव के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम स्थित बूथ पर वोट डाला। वहीं मत्सय मंत्री संजय निषाद भी दोपहर 12 बजे वोट डालेंगे। डीएम विजय किरण आनंद, एसएसपी डॉ विपिन ताडा और पुलिस चुनाव सेल के नोडल एसपी यातायात डॉ. एमपी सिंह ने तैयारियों को पूरा कर लिया है। गोरखपुर में सुबह 11 बजे तक 21 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

वोट डालने के बाद बाहर निकलते सीएम योगी
वोट डालने के बाद बाहर निकलते सीएम योगी

सुबह से अधिकारी बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं। कचहरी क्लब स्थित स्ट्रांग रूम में मतपेटियों को जमा कराया जाएगा। वहीं इसी को मतगणना स्थल भी बनाया गया है। जहां 12 अप्रैल की सुबह 9 बजे से वोटों की काउंटिंग होगी।

नगर निगम और ब्लाक स्थित बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। यहां वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। सुबह से ही वोट डालने वाले जनप्रतिनिधियों की लाइन लगी है। सभी थानेदार और सीओ भी जायजा रहे हैं।

दूसरी ओर गुरुवार की शाम 5 बजे से ही 9 अप्रैल मतदान के दिन शाम 5 बजे तक वाइन की दुकाने बंद हैं। वहीं 12 अप्रैल को मतगणना के दिन भी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। डीएम इस चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर(आरओ) हैं तो वहीं गोरखपुर और महराजगंज के उप‌ जिला निर्वाचन अधिकारी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) हैं।

गोरखपुर जिले में कुल 3242 मतदाता हैं जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। गोरखपुर महराजगंज सीट से भाजपा से सीपी चंद व सपा से रजनीश यादव मैदान में हैं।

दो जिलों में 33 बूथ बनाए गए हैं
गोरखपुर-महराजगंज, दोनों ही जिलों में मिलाकर कुल 33 बूथ बनाए गए हैं। मतदाताओं की संख्या 5449 है। वहीं अकेले गोरखपुर में 21 बूथ बनाएं गए हैं जिसमें 3242 मतदाता है। सभी ब्लॉकों में एक-एक बूथ बनाए गए हैं। साथ ही एक बू‌थ गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र में बनाया गया है, जहां निगम के निर्वाचित पार्षद मतदान करेंगे।

Related Articles

Back to top button