उत्तर प्रदेशराज्य

सरयू के तट पर बनेगा रिवर फ्रंट

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ ही गोंडा के दिन भी बहुरने वाले हैं। यहां भी पर्यटन की दृष्टि से विकास को लेकर कार्ययोजना बनाई जा रही है। सरयू नदी के तट पर जिले की सीमा में 15 किलोमीटर की लंबाई में रिवर फ्रंट बनाने के साथ ही इसे पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा। पर्यटकों को लुभाने के लिए विभिन्न सुविधाओं से लैस गेस्ट हाउस के साथ ही अन्य निर्माण कराए जाएंगे।

                 राजस्व विभाग ने जमीन हस्तांतरण को लेकर कवायद शुरू हो गई है।

मोटरबैट से करेंगे सैर, बनेगा प्रवेश द्वार

पर्यटन की दृष्टि ये विकास गोंडा जिले के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। सरयू नदी के तट पर घाट व सीढिय़ां बनाने के साथ ही सैर के लिए मोटरबोट की व्यवस्था की जाएगी। इसे सेल्फी प्वाइंट के रूप में भी विकसित करने की तैयारी है। विदेशी पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस लॉज का निर्माण होगा।

गांववार चिन्हित की जा रही जमीन

सरयू नदी के तट पर अयोध्या की सीमा पर गोंडा जिले के चार गांव चिन्हित किए गए हैं। इसमें महेशपुर, दुर्गागंज, माझाराठ व तुलसीपुरमाझा शामिल है। इन गांव के किनारे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की जमीन भी आएगी।

गोंडा जिले की सीमा में सरयू नदी के तट पर रिवर फ्रंट बनाने के साथ ही पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने की तैयारी चल रही है। अयोध्या विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक हुई है।

Related Articles

Back to top button