उत्तर प्रदेशराज्य

पंचायत चुनाव में बॉलीवुड एक्ट्रेस

स्वतंत्रेश.लखनऊ:उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया शनिवार यानी आज से शुरू हो गई है। लेकिन, इस चुनाव में 2015 में फेमिना मिस इंडिया रनर अप दीक्षा सिंह भी राजनीति में कदम रखने जा रही हैं। वे जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ेंगी। उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें अपने गांव का विकास की दौड़ में पीछे रह जाना खलता है। इसी को दूर करने के लिए वह चुनाव में उतर रही हैं।

         दीक्षा सिंह ने कहा कि वह राजनीति में बदलाव के उद्देश्य को लेकर कदम रख रही हैं।

दीक्षा सिंह ने जिले के वार्ड संख्या 26 बक्शा से जिला पंचायत सदस्य के लिए पर्चा खरीदा है। इतना ही नहीं, उन्होंने जमानत राशि भी जमा कर दी है। यानी अब दीक्षा सिंह गांव-गांव जाकर मतदाताओं से अपने लिए वोट मांगते दिखेंगी। जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की जानकारी खुद दीक्षा सिंह ने मीडिया से बात करते हुए दी। दीक्षा सिंह बक्शा विकास खंड क्षेत्र के चितौडी गांव की रहने वाली हैं और उनके पिता का नाम जितेंद्र सिंह है।

जितेंद्र सिंह का गोवा व राजस्थान में ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। जबकि, उनकी मां हाउस वाइफ हैं। दीक्षा सिंह ने फेमिना मिस इंडिया-2015 में भाग लिया था, इसमें वो रनर अप रहीं थी। अभी फरवरी 2021 में दीक्षा के आए एलबम ‘रब्बा मेहर करें’ खूब पसंद किया गया था। वे बालीवुड फिल्फ ‘इश्क तेरा’ की राइटर भी हैं। इसके अलावा इन्होंने पैंटीन, पैराशूट आयल, स्नैप डील से लेकर बड़ी कंपनियों के विज्ञापन में काम किया है। उनकी हाल ही में बड़े बैनर की वेब सीरीज भी आ रही है।

दीक्षा का मुकाबला होगा शालिनी सिंह से
दीक्षा सिंह का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्व. राम चन्द्र सिंह की बहू शालिनी सिंह से होगा। शालिनी सिंह ग्रेजुएट हैं। शालिनी के पति सिद्धार्थ सिंह इस समय RSS के सहयोगी संगठन सक्षम से जुड़े हैं। जौनपुर में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण 15 अप्रैल को चुनाव होना है 3 और 4 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल होना है।

Related Articles

Back to top button