उत्तर प्रदेशराज्य

भाजपा का तीन दिवसीय मंथन

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ होने जा रहा है। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल एक दिन पहले ही गुरुवार को आ गए थे और बैठक मंत्रियों व भाजपा के वरिष्‍ठ पदाधिकारियों का पहुंंचना जारी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, मंत्री जेपीएस राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, मंत्री अनिल राजभर भी पहुंच गए हैं। यहां बेड़ी पुलिया रामघाट रोड स्थित बिंदीराम होटल में आयोजित इस बैठक में बुंदेलखंड समेत आसपास के जिलों की लोकसभा सीटों को लेकर मंथन में मिशन 2022 के लक्ष्‍य को साधने की तैयारी की बात कही जा रही है।

दिग्‍गज नेता साधेंगे म‍िशन 2024 का लक्ष्‍य

मुख्यमंत्री, दोनों उप मुख्यमंत्री समेत केंद्र व प्रदेश के 12 से अधिक मंत्री होंगे शामिल

  • भाजपा के प्रदेश स्‍तरीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर में 200 पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।
  • अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य भी आएंगे।
  • केंद्र व प्रदेश से ताल्‍लुुक रखने वाले 12 से अधिक कैबनिट मंत्री सहित केंद्रीय मंत्री भी रहेंगे।
  • 40 पदाधिकारी शिविर में होंगे, जिसमें प्रदेश के सभी क्षेत्रों के अध्यक्ष व महामंत्री सहित 24 पदाधिकारी और प्रकोष्ठ के संयोज व विभाग संयोजक के 22 पदाधिकारी भी शामिल हो रहे हैं।
  • प्रत्येक दिन आठ सत्रों में कार्यक्रम चलेगा।
  • 24 सत्रों में तीन दिन प्रशिक्षण वर्ग शिविर में वरिष्‍ठ पदाधिकिारी मंथन करेंगे।
  • पूरे प्रशिक्षण वर्ग में 15 विशेष सत्र होंगे, जिनमें मिशन 2024 को लेकर ठीक से रणनीति बनेगी।
  • 29 जुलाई से शुरू होकर 31 जुलाई तक प्रशिक्षण वर्ग शिविर में प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर  जीत के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा। इसमें ज्‍यादा फोकस उन सीटों पर रहेगा, जहां हार जीत का अंतर ज्‍यादा कम नहीं था।

Related Articles

Back to top button