उत्तर प्रदेशराज्य

मार्च में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :मंगलवार को लू के थपेड़ों ने अहसास कर दिया कि गर्मी प्रचंड होगी। मंगलवार को बीते तीन वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। 40.4 डिग्री तापमान के बीच गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को लू जैसा एहसास कराया। तेज धूप व गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को मई-जून का एहसास करा रहे थे। मौसम विज्ञानियों के अनुसार एक अप्रैल के बाद गर्म हवाओं से राहत मिलने की उम्मीद है हालांकि इस बीच तापमान में थोड़ी गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है। स्काईमेट वेदर एजेंसी के महेश पालावत बताते हैं कि मध्य भारत में गर्म हवा चल रही है।

     पंजाब राजस्थान एनसीआर उत्तर प्रदेश और बिहार सभी जगह जबरदस्त गर्मी पड़ रही है।

उत्तर प्रदेश में इनकी रफ्तार 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की है। अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहने की उम्मीद है। एक अप्रैल के बाद राहत मिल सकती है। हालांकि बुधवार से तापमान में एक-दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है लेकिन गर्म हवाओं का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा।

राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक 14. 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। राजधानी में सामान्य के मुकाबले अधिकतम तापमान पांच डिग्री से अधिक पहुंच गया जिसके चलते मार्च के महीने में ही प्रचंड गर्मी से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है।

तीन साल के बाद मार्च इतना गर्म : मौसम का बीते 10 वर्षों का रिकॉर्ड देखें तो वर्ष 2017 को छोड़ मार्च कभी इतना गर्म नहीं रहा। वर्ष 2017 में 30 मार्च को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था जो बीते 10 सालों यानी 2010 के बाद सर्वाधिक रहा। मंगलवार को एक बार फिर बीते तीन सालों का रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए तापमान 40.4 डिग्री पहुंच गया। साफ है कि वर्ष 2011 के बाद दूसरी बार मार्च में इतनी गर्मी पड़ रही है।

Related Articles

Back to top button