उत्तर प्रदेशराज्य

5,327 फील्ड कर्मचारी का बदला विभाग

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश जल निगम विभाग के नियमित 5,327 फील्ड कर्मचारी अब पंचायती राज और नगर निकायों के कर्मचारी होंगे। जल निगम विभाग की खराब आर्थिक हालत को देखते हुए इन कर्मचारियों को दूसरे विभाग में समायोजन किए जाने की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू कर दी गई। प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने पत्र जारी करते हुए बताया कि फील्ड कर्मचारियों को पंचायती राज विभाग और नगर निकायों में समायोजित कर दिया गया है।

बीते 6 महीने से जल निगम के कर्मियों को नहीं मिला वेतन, करीब 11 सौ करोड़ रुपए बकाया

15 दिनों से कर्मचारी दे रहे धरना, नहीं मिला वेतन
UP में पिछले 15 दिनों से जल निगम के कर्मचारी वेतन के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई होती नजर नहीं आ रही। 8वां महीना लग चुका है लेकिन कर्मचारियों को न वेतन दिया गया है और न ही कोई पेंशन दी जा रही है। उत्तर प्रदेश जल निगम संस्थान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राम सनेही यादव का कहना है कि 12 फरवरी को सभी जिलों में एक दिन का धरना दिया था और इस बाबत मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा था। 16 फरवरी से जल निगम मुख्यालय पर लगातार धरना-प्रदर्शन चल रहा है।

जल निगम के MD के साथ बैठक के बाद 1 मार्च को सितंबर 2020 की सैलरी आई

राम सनेही यादव ने कहा कि जल निगम के MD से बैठक के बाद 1 मार्च को सितंबर, 2020 की सैलरी आई है। अभी अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर, जनवरी, फरवरी महीने की सैलरी बाकी है। जितनी सैलरी आई है वो तो उधारी चुकाने में ही उड़ जाएगी।

कर्मचारियों का कुल 11 सौ करोड़ बकाया

राम सनेही यादव ने कहा, जल निगम प्रशासन का सरकार पर 2100 करोड़ रुपए बकाया है, जिसमें से सरकार ने 1653.9 करोड़ रुपए की देनदारी स्वीकारी भी है। 22 फरवरी, 2021 के दिन मुख्यमंत्री ने जल निगम की समीक्षा बैठक में इस पैसे को देने के लिए मुख्य सचिव को निर्देशित किया था लेकिन अभी तक कोई पैसा प्राप्त नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button