उत्तर प्रदेशराज्य

निर्धन-असहाय बच्चों को शिक्षित करेगी पुलिस

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :अपराधियों और अपराध पर लगाम कसने के साथ ही अब राजधानी पुलिस निर्धन और असहाय बच्चों को शिक्षित करेगी। जो गरीब बच्चें पुस्तकों के अभाव में पढ़ाई नहीं कर पाते हैं, उनके लिए जल्द ही पुलिस ‘बुक बैंक सेवा केंद्र’ खोलने जा रही है। जी, हां मार्च के दूसरे हफ्ते से यह व्यवस्था डालीगंज स्थित पुलिस ऑफिस में शुरू होगी। यहां नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के बच्चों के कोर्स से संबंधित पुस्तकें होंगी। इसके अलावा बच्चों को महापुरुषों की मोटीवेशनल कहानी और भारत की महान विभूतियों के अलावा समसामयिक घटनाक्रम से संबंधित भी पुस्तकें होंगी। इसके अलावा बच्चों को निश्शुल्क ड्रेस भी मिलेंगी।

लखनऊ के निर्धन-असहाय बच्चों के लिए खुशखबरी। मार्च के दूसरे हफ्ते से पुलिस ऑफिस में शुरू होगी पुलिस बुक बैंक सेवा केंद्र।

पुलिस, स्कूल के प्रबंधकों और संस्थाओं के सहयोग से चलेगा बुक बैंक: पुलिस ऑफिस स्थित ‘बुक बैंक सेवा केंद्र’ पुलिस अधिकारियों, स्कूल के प्रबंधकों और संस्थाओं के माध्यम से संचालित होगा। इस संबंध में गुरुवार को सर्वजीत सिंह, विनोद रात्रा की अगुवाई में स्कूल प्रबंधकों के प्रतिनिधि मंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था नवीन अरोड़ा से मुलाकात की। प्रतिनिध मंडल ने ‘पुलिस बुक बैंक सेवा केंद्र’  को हमेशा पुस्तकें मुहैया कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान सर्वजीत सिंह अवध कालिजिय , विनोद रात्रा, सेंट मीराज़ इन्टर कालेज, गोबिन्द अग्रवाल न्यू पब्लिक कालेज, राजेश मैसी सेंट मैरी कालेज, वीरेंद्र उपाध्याय अवर लिटिल ऐंजिल,रतपाल सिहं गोल्डी, राजेन्द्र सिंह राजू , परमजीत सिंह, त्रिलोक सिंह , मनप्रीत सिंह वडेरा व अन्य लोग मौजूद रहें।

आधार कार्ड दिखाकर ही ड्रेस और पाठ्य पुस्तकें ले: कानून-व्यवस्था संयुक्त पुलिस आयुक्त नवीन अरोड़ा के मुताबिक, पुलिस ऑफिस स्थित पुलिस सेवा केंद्र निर्धन एवं असहाय लोगों के लिए खोला गया है। यहां कपड़ों के साथ ही नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के बच्चों की स्कूल ड्रेस उपलब्ध हैं। जल्द ही यहां बच्चों के कोर्स से संबंधित पुस्तकें भी होंगी। आपना आधार कार्ड दिखाकर कोई भी बच्चा आकर अपने परिवार के साथ ड्रेस और पाठ्य पुस्तकें ले सकता है।

Related Articles

Back to top button