उत्तर प्रदेशराज्य

फिर पांव पसार रहा कोरोना, 11 राज्यों में फैला

स्वतंत्रदेश ,लखनऊकोरोना की तबाही शायद लोग नहीं भूले होंगे। यह वह काल था जब फोन की घंटी बजते ही दिल धड़कने लगता था। लोग सहम जाते थे।पता नहीं, क्या सूचना मिलेगी? चारों तरफ से बीमारी और मौत की ही खबरें सुनाई पड़ती थी। हालांकि, देश लड़ा और जीता भी लेकिन एक बार फिर से यह बीमारी फैलने लगी है।

हालांकि, इस बार अपना रूप बदलकर आया है, जिसे कोरोना के नए वैरिएंट जेएन.1 कहा जा रहा है। इस बीमारी की पुष्टि अभी तक देश के 11 राज्यों में हो चुकी है।इसमें दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, हरियाणा, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, राजस्थान, कर्नाटक शामिल हैं।जमशेदपुर के लिए चिंता का विषय यह है कि यहां रोजाना उन सभी राज्यों से सैकड़ों लोग आते-जाते हैं। वर्ष 2020 में भी पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड में पहला मरीज मिला था, जो कोलकाता से आया था।

ऐसे में यहां विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। फिलहाल झारखंड में अभी एक भी कोरोना मरीजों की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन बाहर से आने वाले यात्रियों पर नजर रखी जा रही है।इसे लेकर सर्विलांस विभाग को अलर्ट किया गया है। ताकि कोई सूचना या संदिग्ध मरीजों की जानकारी मिलते ही विभाग को सूचित किया जा सके।

Related Articles

Back to top button