उत्तर प्रदेशराज्य

मूर्ति को लेकर बवाल में 46 पर मुकदमा दर्ज

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:बिना अनुमति के ग्राम समाज की भूमि पर डॉ. भीमराव अंबेडकर और गौतम बुद्ध की प्रतिमा को हटाए जाने से आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया था। हमले में महिला दारोगा सहित एक सिपाही घायल हो गया था। पुलिस ने 46 लोगों पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

ग्राम समाज की भूमि पर बिना अनुमति के ग्राम समाज की भूमि पर डॉ. भीमराव अंबेडकर और गौतम बुद्ध की प्रतिमा को हटाए जाने से आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव किया था।

मोहम्मदपुरखाला के पारा गांव में 20 फरवरी की रात अराजक तत्वों ने ग्राम समाज की जमीन पर रात में मूर्तियां स्थापित कर दी थीं। 21 फरवरी की सुबह जानकारी होने पर गांव में लोग आक्रोशित हो उठे। सीओ, तहसीलदार के साथ ही मोहम्मदपुरखाला, फतेहपुर और महिला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घंटों जद्दोजहद के बाद मूर्ति को हटा दिया गया। देर शाम मामला शांत होने के बाद फतेहपुर से आई महिला दारोगा शिखा सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंची। मूर्ति हटाए जाने से आक्रोशित लोगों ने लौटते वक्त पुलिस वाहन पर पथराव कर दिया। पथराव से जीप का शीटा टूटने के साथ ही शिखा सिंह और चालक अर्जुन चौधरी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस को बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा।

देर रात चौकी इंचार्ज छट्ठू चौधरी ने 25 अज्ञात महिलाओं, 10 लड़कियों और 11 आदमियों पर बलवा, सरकारी काम में बाधा, हमला आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एएसपी आरएस गौतम ने बताया कि नामजद भवन लाल, राजाराम, राजेंद्र, पिंटू, मनीष और दुर्गेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं, घायल दारोगा और चालक सिपाही का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। फरार आरोपितों की तलाश में छापेमारी चल रही है और एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात है।

Related Articles

Back to top button