उत्तर प्रदेशराज्य

डॉक्टर पिता-पुत्र ने एक साथ किया सुसाइड

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :राजधानी लखनऊ के वैभव खंड में रहने वाले रिटायर्ड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर माधव कृष्ण तिवारी (75 साल) और उनके बेटे गौरव तिवारी (46 साल) ने शुक्रवार रात खुदकुशी कर ली। घटना के समय दोनों घर में अकेले थे। पुलिस को बेटे के पास से तीन सुसाइड नोट मिले हैं। जिसमें एक पत्र पत्नी, दूसरा भाई और तीसरा जीजा के नाम से है।

                              सुसाइड नोट में लिखा… अब सहा नहीं जाता

गौरव रायबरेली में था सरकारी डॉक्टर
फर्रूखाबाद के रहने वाले माधव कृष्ण तिवारी (75) लखनऊ में विभूतिखंड थाना क्षेत्र के 4/242 वैभव खंड में रहते थे। वे रायबरेली जनपद से रिटायर हुए थे। उनका बेटा गौरव तिवारी रायबरेली जिले में सरकारी डॉक्टर था।

गौरव का बड़़ा भाई दिल्ली में रहता है। दो बहने हैं। जिनकी शादी हो चुकी है और अपने ससुराल में रहती हैं। मां बड़ी बेटी के पास रहती है। पुलिस का कहना है कि परिजनों को सूचना देने के बाद शवों को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है। परिजनों के आते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने कमरा खंगाला तो पिता के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। लेकिन बेटे के कमरे से तीन सुसाइड नोट मिले। जिसमें लिखा था कि अब नहीं सहा जाता‚ जीना बेकार है। पत्नी के लिए लिखे सुसाइड नोट में डॉ. गौरव ने छोटे भाई निशित को कुछ जिम्मेदारी सौंपी थी। लिखा था कि हम अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रहे हैं।

भाई को भेजा था सुसाइड नोट

विभूति खंड इंस्पेक्टर के मुताबिक गौरव ने शाम को भाई को कॉल किया है। इसके कुछ देर बाद निशित को सोशल मीडिया पर भाई का मैसेज मिला। इसे देखने के बाद उसने जीजा आशीष तिवारी को जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button