उत्तर प्रदेशराज्य

पांच वर्षीय पीड़िता के घरवाले अखिलेश से मिले

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:अयोध्या में दुष्कर्म की शिकार एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची के चाचा और पिता ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ में मिले और अपना दर्द बयान किया। अयोध्या के हनुमानगढ़ी चौराहा के पास बीते 16 मार्च को जब रात्रि 08ः00 बजे बच्ची खेल रही थी तभी किसी हैवान ने उसे अपना शिकार बनाया।अखिलेश यादव के सामने बच्ची के पिता ने बताया कि 16 मार्च 2022 की घटना से आज 15 दिन हो गए। प्रशासन ने कोई मदद नहीं की। उसका एक वर्ष तक इलाज चलेगा। बच्ची ने बताया था कि दुष्कर्म की घटना में तीन लोग शामिल थे। अब तक सभी आरोपितों की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है।

 रेप पीड़िता के पिता-चाचा अखिलेश से मिले

 पांच वर्ष की मासूम बच्ची मेडिकल कालेज लखनऊ में तड़प रही हैं पर शासन-प्रशासन संवेदनहीन बना हुआ है। आरोपी को बचाने में सरकार लगी हुई है। यह निंदनीय है। 

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में महिलाओ की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन सेवा शुरू की थी। उसे भी चौपट कर दिया गया। अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को न्याय दिए जाने की मांग करते हुए सरकार से एक करोड़ रूपए की आर्थिक मदद और आजीविका के लिए परिवार में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिए जाने की भी मांग की है। उन्होंने दोषियों की गिरफ्तारी और इलाज की सर्वोत्तम व्यवस्था किए जाने के लिए भी कहा।

Related Articles

Back to top button