उत्तर प्रदेशलखनऊ

अवध व पूर्वांचल के 17 जिलों में बूंदाबांदी का अलर्ट

 स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में गुरुवार रात अचानक मौसम बदल गया। शुक्रवार सुबह अवध व पूर्वांचल के 17 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बादलों की आवाजाही से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि लोगों को एक बार फिर ठंड की मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों को राहत भी मिलेगी। गुरुवार को लखनऊ में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। यह सामान से 4 डिग्री अधिक था। उधर दिन का तापमान 28.7 डिग्री रिकार्ड किया।

लखनऊ में आसमान में छाए बादल।यहां शुक्रवार सुबह आसमान में घने बादल छाए रहे। हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

पश्चिमी विक्षोभ का दिख रहा असर
आंचलिक मौसम केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पूर्वी अफगानिस्तान से सटे पाकिस्तान के पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है। इससे अगले 48 घंटे तक उत्तर प्रदेश में मौसम बदला हुआ दिखाई पड़ेगा। इससे अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलावा अवध और पूर्वांचल में बरसात होने की संभावना है।  यहां तक राज्य के कुछ इलाकों में ओले गिरने की पूरी संभावना है

ओपलों को बचाने के लिए घर से बाहर निकली थी महिला

रायबरेली में शुक्रवार सुबह एकाएक मौसम ने करवट बदली। सुबह-सुबह बारिश शुरू हुई और तेज गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इसके चपेट में आकर शिवगढ़ थाना क्षेत्र के जोरावर खेड़ा मजरे गूढ़ा में अधेड़ महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बूंदाबांदी के बीच गांव के बाहर लगे गोबर के ओपलों को भीगने से बचाने के लिए लक्ष्मी देवी (40) घर से बाहर निकली थी। तभी उनके ऊपर आकाशीय बिजली गिर पड़ी। जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button