उत्तर प्रदेशलखनऊ

राजनाथ सिंह पहुंचे लखनऊ

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:देश के रक्षा मंत्री तथा लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह आज से लखनऊ के दो दिन के दौरे पर हैं। शन‍िवार को उन्‍होंने सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ के साथ सेना के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का श‍िलान्‍यास क‍िया। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के भूमि पूजन कार्यक्रम में उनके साथ सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे भी मौजूद रहे। यह अस्पताल 788 बेड का  होगा, ज‍िसमें 100 इमरजेंसी बेड अलग से होंगे। इससे छह लाख जवान और परिवार को फायदा म‍िलेगा। यह हॉस्पिटल नर्सिंग और डेंटल कॉलेज की तरह काम करेगा।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दो दिन के दौरे पर आएं हैं।

रक्षामंत्री ने कहा कि इंडो चाइना स्टैंड ऑफ के दौरान भारतीय सेना ने करिश्माई काम किया है, जिससे पूरे देश का हौसला बढ़ा है। देश का मस्तक ऊंचा हुआ है। न्यू कमांड अस्पताल के प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों को हार्दिक बधाई। पिछला साल बाधाओं का साल था तो यह समाधान का साल है। पिछला निराशा से भरा था तो यह उत्साह से परिपूर्ण होगा। नेपाल के भी सर्विंग, रिटायर अफसरों की भी सेवा यह अस्पताल करता है। 20 वर्षों से न्यू कमांड अस्पताल की बात चल रही थी। लेकिन 2018 में पास हुआ था। लेकिन कई कारणों से निर्माण कार्य टलता रहा। अब बाधाएं दूर कर दी गई हैं। यहां लगे पेड़ों को रिलोकेट किया जा रहा है, यह अच्छी बात है।

कोविड की चपेट में पूरी दुनिया है। क्या कभी सोचा था कि बगैर धूमधाम के होली का त्योहार मनाएंगे। ईद मनाएंगे। रेलें बंद हो जाएंगी, हवाईजहाज बंद हो जाएंगे। आपदा आने के साथ ही निपटने के प्रयास शुरू कर दिए गए थे। पीएम लगातार बैठक करते थे। 2 लैब थीं, आज हजार से ज्यादा हैं। मास्क, पीपीई किट नहीं थीं। वहीं अब मास्क, वेंटिलेटर बनाकर देश ही नहीं दूसरे देशों को एक्सपोर्ट भी कर रहे हैं। लेकिन डॉक्टर्स, पैरा मेडिकल स्टाफ ने जोखिम न उठाया होता तो सारा इंफ्रास्ट्रक्चर धरा रह जाता। ये फ्रंट लाइन सोल्जर रहे। दो वैक्सीन स्वदेशी बनाई हैं, चार और आने वाली हैं। भारत अपनी नहीं पूरी दुनिया की चिंता करता है।

Related Articles

Back to top button