उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में सुबह सामने आए 32 नए मामले

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ : शहर में कोरोना का प्रकोप कायम है। गुरुवार को 32 नए मरीज में वायरस की पुष्टि‍ हुई है। इसमें पांच की हालत बि‍गड़ गई है। ऐसे में उन्हें अस्पताल शि‍फ्ट कराया गया है। शहर में तीन दि‍नों बाद वायरस की रफ्तार फि‍र बढ़ गई है। ऐसे में बुधवार को आंकड़ा साढ़े तीन सौ के पार पहुंच गया। पहले 9 अक्टबूर को 24 घंटे में 407 मरीज पाए गए। वहीं 19 अक्टूबर को माह में सबसे कम 247 मरीज पाए गए। यही नहीं तीन दि‍न तक लगातार मरीजों की संख्या तीन सौ से कम रही। वहीं बुधवार को फि‍र से 369 मरीजों में वायरस पाया गया। ऐसे में वायरस का संक्रमण थमा नहीं है। मरीजों में वायरस का प्रकोप बना हुआ है। लिहाजा, घर के बाहर संभल कर नि‍कलें। गुुरुवार को शाम की रिपोर्ट में मरीजों की तादाद बढ़ने के आसार हैं।

शहर में तीन दि‍नों बाद वायरस की रफ्तार फि‍र बढ़ गई है। ऐसे में बुधवार को आंकड़ा साढ़े तीन सौ के पार पहुंच गया। पहले 9 अक्टबूर को 24 घंटे में 407 मरीज पाए गए। वहीं 19 अक्टूबर को माह में सबसे कम 247 मरीज पाए गए।

छह हजार मरीजों की हो रही जांच

सीएमओ की टीम ने बुधवार को 6272 लोगों के सैंपल जांच के लि‍ए लैब भेजे हैं। इनकी जांच चल रही है। ऐसे में आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है। वर्तमान में होम आईसोलेशन में 2320 रोगी हैं। यह रोगी हेलो डॉक्टर सेवा पर परामर्श ले रहे हैं। वहीं बुधवार को अब तक 10 मरीजों ने वायरस का हराया है। उन्हें डि‍स्चार्ज करने की प्रक्रि‍या की जा रही है।

यहां है वायरस का प्रकोप

शहर में इंदि‍रा नगर, गोमती नगर में वायरस का प्रकोप नहीं थम रहा है। लगातार मरीजों का आना जारी है। हर रोज 20 से 30 मरीज दोनों इलाकों में पाए जा रहे हैं। इसके अलावा रायबरेली रोड, आशियाना, मडियांव, हजरतगंज, तालकटोरा, आलमबाग, चिनहट, चौक, अलीगंज, गुडंबा, जानकीपुरम, विकास नगर, सरोजिनी नगर में वायरस नहीं थमता दि‍ख रहा है।

Related Articles

Back to top button