उत्तर प्रदेशराज्य

छह माह बाद वितुल दुबे गिरफ्तार

स्वतंत्रदेश,लखनऊ । बिकरू कांड में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने फरार पचास हजार के इनामी वितुल दुबे को घाटमपुर के सजेती से गिरफ्तार कर लिया है। बीते छह माह से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बीते सप्ताह उसपर इनाम की राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई थी। उसका पिता अतुल दुबे और चचेरा भाई अमर दुबे पहले ही एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। हालांकि अभी पुलिस अफसर वितुल दुबे की गिरफ्तारी को लेकर कुछ भी बताने से बच रहे हैं।

बिकरू कांड में नामजद वितुल दुबे फरार हो गया था और अबतक गिरफ्तारी न हो पाने की वजह से आइजी ने इनाम की राशि बढ़ा दी थी।

घटना में नामजद आरोपित वितुल दुबे फरार हो गया था, जिसकी पुलिस छह माह से तलाश कर रही थी। उसपर 25 हजार का इनाम घोषित था, छह माह तक गिरफ्तारी न हो पाने पर आइजी ने इनाम की राशि बढ़ाकर पचास हजार रुपये कर दी थी।बिकरू कांड में मुख्य आरोपित विकास दुबे के सबसे खास गुर्गों में परिवार के ही अतुल दुबे और अमर दुबे थे। पुलिस ने घटना के दूसरे दिन ही अतुल दुबे को एनकाउंटर में मार दिया था। वहीं पांचवें दिन अमर दुबे एनकाउंटर में मारा गया था। विकास दुबे के घर के पास रहने वाले अतुल दुबे और संजू दुबे रहते थे। घटना के बाद अतुल दुबे का बेटा वितुल दुबे फरार हो गया था। जबकि अमर दुबे के पिता संजू दुबे, मां और पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अब घर में वितुल की बूढ़ी दादी अकेली हैं।

Related Articles

Back to top button