उत्तर प्रदेशराज्य

कानपुर में सीजन की सबसे सर्द रात

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:शुक्रवार सुबह लखनऊ में घना कोहरा छाया रहा। शून्य दृश्यता से करीब डेढ़ दर्जन दर्जन उड़ान 4 घंटे तक फंसने के बाद उड़ान भर सकी। सर्द हवाओं के आगे निकलने वाली हल्की धूप बेअसर साबित हो रही है। लखनऊ का तापमान 7.4 डिग्री तक लुढ़क चुका है। कानपुर में गुरुवार रात सबसे सर्द रात साबित हुई। यहां रात का तापमान करीब 5.3 डिग्री रहा। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर यूपी में कोल्ड वेव के जरिए दिख रहा है।

गुरुवार-शुक्रवार की रात कानपुर में सीजन की सबसे सर्द रात रही। रात का पारा 5.3 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान भी 2 डिग्री गिरकर 21.4 डिग्री तक नीचे आ गया। अनुमान है कि अगले 24 घंटों में मौसम फिर करवट लेगा। तेज बर्फीली हवाएं चलेंगी। दिन-रात का पारा और गिरेगा। चार से पांच दिन में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पहुंचने की संभावना है। नए साल से सर्दी का सितम बढ़ने लगेगा। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को दिन के तापमान में 1.4 डिग्री और रात के तापमान में 1.2 डिग्री की कमी आई। यहां भी कोहरा छाया हुआ है।

Related Articles

Back to top button