उत्तर प्रदेशराज्य

 भाजपा उत्तर प्रदेश की बैठक आज

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:भारतीय जनता पार्टी मिशन 2024  को लेकर बेहद गंभीर है। देश को सर्वाधिक 80 सांसद देने वाले राज्य में भारतीय जनता पार्टी अधिक से अधिक सीट लेने के प्रयास में लगी है। इसी को लेकर लखनऊ में आज भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की बड़ी बैठक है।

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के बीच उत्तर प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद धर्मपाल सिंह मंगलवार को पहली बार पार्टी मुख्यालय पहुंचे

उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह गाजियाबाद में बैठक करने के बाद मंगलवार को लखनऊ में चार क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में संगठन को और मजबूत करने की रणनीति तैयार की जाएगी। धर्मपाल सिंह ने इस बैठक से पहले आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  से उनके सरकारी आवास पर जाकर भेंट भी की।

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के बीच उत्तर प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद धर्मपाल सिंह मंगलवार को पहली बार पार्टी मुख्यालय पहुंचे। यहां प्रदेशभर के पदाधिकारियों के साथ उनकी पहली बैठक होगी। इसमें परिचय की औपचारिकता के साथ ही नए संगठन मंत्री पदाधिकारियों को चुनावी तैयारी के लिए मार्गदर्शन भी देंगे।

इसमें सभी प्रदेश पदाधिकारी, काशी, ब्रज, पश्चिम और गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष व महामंत्री, सभी संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष व प्रभारी बुलाए गए हैं। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल के भी उपस्थित रहने की संभावना है। दोपहर एक बजे से होने वाली बैठक में परिचय के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए क्षेत्र और जिलों के पदाधिकारियों को मार्गदर्शन भी देंगे।

Related Articles

Back to top button