उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ के 27 प्रतिष्ठानों पर लगाया जुर्माना

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :घटिया सामग्री बेचने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने वाजपेयी कचौड़ी भंडार, मि. ब्राउन समेत शहर के 27 प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगाया है। इन प्रतिष्ठानों से कुछ दिन पहले ये नमूने लिए गए थे। जांच के बाद 19 लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना 27 प्रतिष्ठानों पर लगाया गया है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए शहर के कई प्रमुख प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए थे।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए शहर के कई प्रमुख प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए थे। जुलाई और अगस्त माह में लिए गए इन नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद न्यायालय द्वारा इन पर जुर्माना लगाया गया है। प्रतिष्ठानों पर लगाई गई जुर्माना राशि 25 हजार से लेकर 75 हजार तक लगाई गई है।

 

Related Articles

Back to top button