उत्तर प्रदेशराज्य

जाति सूचक शब्द लिखा होने पर पुलिस ने रोकी वैन

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के नीचे रविवार दोपहर नाका थाने के दारोगा वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक मारुति वैन को रोका गया। उसके पिछले शीशे पर जाति सूचक शब्द लिखा था। पुलिसकर्मियों ने उसे साफ कराने को कहा। चूंकि, चालक ने मास्क भी नहीं लगा रखा था। इसलिए मास्क न लगाने के आरोप में उसका चालान कर दिया गया।

                                       जाति सूचक शब्द लिखा होने पर पुलिस ने रोकी वैन

इंस्पेक्टर नाका सुजीत कुमार दुबे ने बताया कि दारोगा दीपक कुमार और अशोक वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी बीच हजरतगंज की ओर से एक मारुति वैन आलमबाग की ओर जा रही थी। वैन कानपुर की थी। उसमें तीन लोग सवार थे। वैन मुन्ना सक्सेना निवासी जुड़वा-जमोली, कानपुर चला रहा था। उसने मास्क भी नहीं लगा रखा था। वैन पर जाति सूचक शब्द लिखा होने पर उसे चेतावनी भी दी गई।

इंस्पेक्टर ने बताया कि वैन की नंबर प्लेट के आगे-पीछे और दाएं अथवा बाई और कहीं कुछ भी नहीं लिखा होना चाहिए। इनके खिलाफ अभियान चलाए जाने की जरूरत है।

 

 

Related Articles

Back to top button