उत्तर प्रदेशराज्य

दीपावली का बड़ा तोहफा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश के अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों को सरकार ने दीपावली का बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गुरुवार को सभी अराजपत्रित कर्मचारियों को 30 दिनों का बोनस देने का शासन का आदेश जारी कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली के मौके पर सूबे के 14.82 लाख अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला किया है। 

उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली के मौके पर सूबे के 14.82 लाख अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला किया है। कर्मचारियों को वर्ष 2020-21 के लिए 30 दिनों के वेतन के बराबर बोनस मिलेगा। बोनस के लिए प्रति कर्मचारी 6,908 रुपये की रकम मंजूर की गई है। इस रकम का 75 फीसद हिस्सा कर्मचारियों के भविष्य निधि (जीपीएफ) खाते में जाएगा, जबकि 25 फीसद यानी 1,727 रुपये का नकद भुगतान किया जाएगा, जो कर्मचारी जीपीएफ का सदस्य नहीं है, उसे यह धनराशि राष्ट्रीय बचत पत्र के रूप में दी जाएगी। बोनस भुगतान पर 1022.75 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

Related Articles

Back to top button