उत्तर प्रदेशराज्य

4 महीने बाद मिले सबसे ज्यादा केस

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 49 नए मामले मिले हैं। 4 महीने 16 दिन बाद इतनी बड़ी संख्या में केस सामने आए हैं। इससे पहले 8 अगस्त को यूपी में 58 मामले दर्ज हुए थे। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 266 हो गई है। इस दौरान 12 लोग रिकवर हुए हैं। सबसे ज्यादा केस गौतमबुद्ध नगर में मिले हैं। यहां 12 पॉजिटिव केस दर्ज हुए हैं। वहीं गाजियाबाद में कोरोना के 9 मामले सामने आए।

एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 266 हुई

यूपी सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इसमें नाइट कर्फ्यू से लेकर मास्क लगाने की अनिवार्यता जैसे नियम शामिल हैं। शादी-विवाह और सामूहिक आयोजनों को लेकर भी कई निर्देश दिए गए हैं।

लखनऊ में 8 व कानपुर और झांसी में 4 – 4 केस दर्ज हुए। वहीं प्रयागराज में 3 पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए हैं। इस बीच कोरोना संक्रमित पाई गई डिंपल यादव के कांटेक्ट ट्रेसिंग में लिए गए सैंपल में से एक जांच में पॉजिटिव निकला है। इसके अलावा दुबई से लौटा व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव निकला है।

Related Articles

Back to top button