उत्तर प्रदेशराज्य

क्रिसमस के उल्लास में डूबा लखनऊ

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:कोरोना संक्रमण काल में सुरक्षा के साथ क्रिसमस का उल्लास राजधानी में हर ओर नजर आया। सुबह आठ बजे से प्रार्थना का क्रम शुरू हुआ और दोपहर तक चलता रहा। कैथेड्रल में सुबह आठ बजे हिंदी और फिर अंग्रेजी में प्रार्थना हुई। फादर डा.डोनाल्ड डिसूजा की ओर से प्रार्थना कराई गई। प्रार्थना के बाद सेंटा की कैप के साथ लोगों ने झांकी के साथ फोटो खिंचाई और एक दूसरे को मैरी क्रिसमस कहा। पहले से जारी पास के साथ एक बार में 200 लोगों को ही इंट्री दी गई। इसकी वजह से गेट पर विश्वासियों की भीड़ रही।

हर ओर दिखा उत्सव का माहौल गिरजाघरों में सुबह से जुटे विश्वासी। कैथेड्रल में सुबह आठ बजे हिंदी और फिर अंग्रेजी में प्रार्थना हुई। फादर की ओर से प्रार्थना कराई गई।

लालबाग के एपीफेनी चर्च में फादर ईएफ बख्श के सानिध्य में सुबह आठ बजे से प्रार्थना शुरू हुई और सुबह 11 बजे तक चलती रही। फादर ने सभी को सत्य प्रेम व करुणा के सागर प्रभु यीशु के संदेशों से अवगत कराया। प्रभु यीशु के बताए एकता और भाईचारे के संदेश के साथ सभी लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। परिसर में रहने वाले परिवार के लोगों की ओर से एक दूसरे को केक खिलाकर बधाई दी गई। आलमबाग के होली रिडमीर चर्च के संजय लांजरस ने बताया कि सुबह प्रार्थना के साथ ही प्रभु यीशु के संदेशों को पढ़कर सुनाया गया। एक दूसरे को बधाई देने के साथ केक खिलाकर मुंह मीठा कराया। एबीसी के प्रवक्ता मॉरिस कुमार ने बताया कि सुबह सभी चर्चों में विशेष प्रार्थना यूट्यूब पर लाइव की गई।

वृद्धाश्रम् में मनाया क्रिसमस

राष्ट्रीय मसीही मित्र मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.रोमा स्मार्ट जोजफ की ओर से मलिन बस्ती में उपहार बांटर कर खुशियां बनाई गई तो बंगाली समाज ने इंदिरानगर के तकरोही स्थित वृद्धाश्रम् में भोजन वितरित कर क्रिसमस पार्टी मनाई। संयोजक आलोक मित्रा ने बताया समाज के लोगों की ओर से हर बार ऐसा किया जाता है।

Related Articles

Back to top button