उत्तर प्रदेशराज्य

प्लाट के नाम पर 52 लाख की ठगी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :प्लाट के नाम पर जालसाजों ने एक व्यापारी से 52 लाख रुपये ऐंठ लिए और रजिस्ट्री भी कर दी। विरोध पर प्लाट बेचने वालों ने उसे धमकी दी। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर छह नामजद समेत आठ जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज के मुताबिक सरफराजगंज निवासी सैयद अरशद अली जाफरी व्यवसायी हैं। उन्होंने बताया कि बीते साल उनके मित्र के माध्यम से पता चला कि घासमंडी नैपियर कॉलोनी पार्ट-दो में रहने वाले नफीस फातिमा प्लाट बेच रही हैं।

प्लाट के नाम पर जालसाजों ने एक व्यापारी से 52 लाख रुपये ऐंठ लिए और रजिस्ट्री भी कर दी।

बातचीत के बाद प्लाट का सौदा 52.5 लाख में तय हुआ। अरशद ने बताया कि उन्होंने नफीस फातिमा और उनके परिवारीजन के बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर करने के साथ ही कुछ रुपये कैश में दिए। इसकी बाद नफीस फातिमा ने प्लाट की रजिस्ट्री कर दी। बीते दिनों वह प्लाट पर मजदूर लेकर पहुंचे तो वहां कुछ लोग पहले से ही मौजूद थे। अरशद ने प्लाट पर मजदूरों से जैसे ही काम कराना शुरू किया तो लोगों ने विरोध कर दिया। बातचीत हुई तो उन्होंने बताया कि वर्ष 1993 में उन्होंने प्लाट की रजिस्ट्री कराई थी। लोगों ने रजिस्ट्री के पेपर भी दिखाए। जांच कराई तो पता चला कि प्लाट उन्हीं के नाम से दर्ज है।

पुलिस कमिश्नर के आदेश पर ठाकुरगंज पुलिस ने नफीस फातिमा, तंजीम फातिमा, यासमीन, मजाहिर, मोहम्मद हैदर, तनवीर हैदर समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज सुनील कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में जल्द ही और खुलासे होंगे।

Related Articles

Back to top button