उत्तर प्रदेशराज्य

44 साल में पहली बार अतीक को सजा

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:माफिया अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा हुई। अतीक की क्राइम हिस्ट्री बहुत लंबी है। उस पर पहला केस 1979 में दर्ज हुआ था, अब 44 साल बाद उसे पहली बार सजा हुई है। पहली ही सजा में उसे उम्रकैद मिली है। उस पर 101 मुकदमे दर्ज हैं, इनमें से करीब 50 केस कोर्ट में चल रहे हैं।

पहली सजा में इतना समय इसलिए लगा, क्योंकि अतीक और उसके गैंग के खिलाफ दर्ज मुकदमों में ज्यादातर बार गवाह पलटते रहे। उसके खिलाफ दर्ज 14 मुकदमों में अब तक गवाह मुकर चुके हैं। 4 मुकदमे तो राज्य सरकार ही वापस ले चुकी है। उसके खिलाफ दर्ज 12 मुकदमों में ट्रायल तक नहीं हो पा रहा था।

Related Articles

Back to top button