उत्तर प्रदेशराज्य

शाह और योगी आज….

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सहारनपुर आएंगे। जनता रोड स्थित पुंवारका में बनने वाले मां शाकंभरी देवी राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह के सरकारी कार्यक्रम के मुताबिक वे दोपहर साढ़े 12 बजे दिल्ली से हेलीकाप्टर से चलेंगे और 12.50 पर कार्यक्रमस्थल पर पहुंचेंगे। 12.55 पर सड़क मार्ग से शाकंभरी देवी राज्य विश्वविद्यालय निर्माणस्थल पर पुंवारका पहुंचेंगे। गृहमंत्री करीब डेढ़ घंटा यहां रुकेंगे और 2 बजकर 28 मिनट पर वापस हेलीपेड और वहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री 11.55 बजे सरसावा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकाप्टर के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पर आएंगे और गृहमंत्री की अगवानी करेंगे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर आएंगे।

सहारनपुर में विश्वविद्यालय बनेगा तो युवा पीढ़ी को सहज उच्च शिक्षा दिलाई जा सकेगी लेकिन वर्षों बीत गए। सहारनपुर से गुजर रही यमुना से न जाने कितना पानी बह गया। कई सियासी दलों की सरकारें बनीं, लेकिन जिले में विश्वविद्यालय पर विचार तक नहीं हुआ। अब योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में वर्षों पुराना यह ख्वाब परवान चढऩे लगा।

सहारनपुर में राज्य विवि की स्थापना से उच्च शिक्षा के नए द्वार ही नहीं खुलेंगे, बल्कि नौ जिलों में एक हजार कालेजों के बोझ से दबी चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी को भी राहत मिलेगी।

Related Articles

Back to top button