उत्तर प्रदेशराज्य

श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में वाद दायर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान मामले में एक अन्य वाद सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में दाखिल किया गया है। इस मामले में सुनवाई गुरुवार को होगी।

श्री कृष्ण जन्म स्थान से संबंधित 13.37 एकड़ जमीन को लेकर के यहां के ठाकुर केशव देव जी महाराज विराजमान मंदिर कटरा केशव देव के सेवायत ने सिविल जज सीनियर डिवीजन नेहा बनौदिया की कोर्ट में एक और दावा दायर किया है।

श्री कृष्ण जन्म स्थान से संबंधित 13.37 एकड़ जमीन को लेकर के यहां के ठाकुर केशव देव जी महाराज विराजमान मंदिर कटरा केशव देव के सेवायत ने सिविल जज सीनियर डिवीजन नेहा बनौदिया की कोर्ट में एक और दावा दायर किया है। दावा 2 फरवरी को दायर किया गया। अदालत में बहस न होने के कारण इस दावे पर सुनवाई के लिए 4 फरवरी यानि आज की तारीख तय कर दी है। उन्होंने भक्त की हैसियत से वाद दायर कर यहां श्री कृष्ण जन्मस्थान परिसर से शाही मस्जिद ईदगाह हटाकर पूरी 13.37 एकड़ भूमि श्री कृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट को देने की मांग की है। इस मामले में गुरुवार को सुनवाई के लिए तिथि तय की गई है।

ठाकुर केशव देव जी महाराज विराजमान मंदिर कटरा केशव देव के सेवायत पवन कुमार शास्त्री मलपुराश्री कृष्ण जन्म स्थान के निकट के रहने वाले हैं। 24 दिन में एक दिन उनकी मंदिर में सेवा आती है। उन्होंने अपने केस में इंतजामियां कमेटी शाही मस्जिद ईदगाह के सचिव, यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष तथा श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट मथुरा के प्रबंधक श्रीकृष्णा जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव को पार्टी बनाया गया है।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में पहले से तीन वाद अदालत में चल रहे हैं। इसमें पहला वाद 25 सितंबर को लखनऊ निवासी अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री समेत आठ लोगों ने दायर किया था, जबकि दूसरा वाद हिंदू आर्मी चीफ मनीष यादव ने 15 दिसंबर को दायर किया था।

Related Articles

Back to top button