राज्य

खूब फल फूल रही झूठ की अमरबेल

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में झूठ की अमरबेल खूब फल फूल रही है। सत्य पर्दे के पीछे छिपा दिया गया है। विकासवाद का थोथा नारा देकर अपनी नाकामियां छुपाई जा रही हैं। सच तो यह है कि समाजवादी सरकार के समय हुए काम ही दिख रहे हैं और उन पर भाजपा की बस छाप लगाई जा रही है।

                          अखिलेश ने कहा कि कोरोना की लहर में यूपी में हर तरफ तबाही मची हुई थी।

अखिलेश ने कहा कि कोरोना की लहर में उत्तर प्रदेश में हर तरफ तबाही मची हुई थी। उस समय भाजपा सरकार गूंगी-बहरी बनी हुई थी। भाजपा सरकार वैक्सीन को कोरोना का रक्षा कवच बताती रही है, लेकिन हालात यह हैं कि प्रदेश में टीकाकरण के तमाम केंद्र बंद हो गए हैं। मुख्यमंत्री की कार्यनिष्ठा की यह मिसाल है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। 108 और 102 एंबुलेंस सेवा के अलावा डायल 100 जो अब 112 कर दी गई है, इन सभी सेवाओं को समाजवादी सरकार ने शुरू किया था आज इनकी दशा खराब है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री के पास विकास और प्रदेश का भविष्य संवारने की कोई कार्ययोजना न होने से उत्तर प्रदेश बीमारू प्रदेश बनता जा रहा है। भाजपा जान गई है कि केवल समाज में नफरत से ही वह अपनी राजनीति चला सकती है।

Related Articles

Back to top button