उत्तर प्रदेशराज्य

विधानसभा सत्र आज से

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:वर्ष 2021 के तृतीय विधानसभा सत्र का आयोजन सोमवार से है। सुबह नौ बजे से लेकर सत्र की समाप्ति तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करना होगा। यह जानकारी रविवार को डीसीपी ट्रैफिक रईश अख्तर ने दी। उन्होंने बदली यातायात व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। 

वर्ष 2021 के तृतीय विधानसभा सत्र का आयोजन सोमवार से है। 

इधर से जा सकेंगे 

  • बंदरिया बाग चौराहे से राजभवन रोड, डीएसओ, हजरतगंज चौराहे की ओर।
  • डीएसओ चौराहे से हजरतगंज, जीपीओ और विधानसभा की ओर।
  • रायल होटल चौराहे से विधानसभा मार्ग के रास्ते हजरतगंज चौराहे को।
  • महानगर से आने वाली सिटी, रोडवेज बस सिकंदरबाग चौराहे के रास्ते हजरतगंज।
  • चारबाग से आने वाली सिटी और रोडवेज बसें हुसैनगंज अथवा रायल होटल चौराहे से विधानसभा मार्ग को।
  • गोमतीनगर से आने वाली सिटी, रोडवेज बसे सिकंदरबाग चौराहे से हजरतगंज की ओर।
  • परिवर्तन चौक, हिंदी संस्थान से आने वाले वाहन हजरतगंज चौराहे से विधानसभा मार्ग को।
  • डीएसओ चौराहे से सिसेंडी तिराहा से रायल होटल चौराहे को।

Related Articles

Back to top button