उत्तर प्रदेशराज्य

वाजपेयी की जयंती पर PM मोदी का किसान संवाद आज

स्वतंत्रदेश,लखनऊ: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती पर आज यानी शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के इस वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण होगा। दोपहर 12 बजे से होने वाले इस संबोधन का 2,500 से ज्यादा स्थानों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी किसानों से वर्चुअल संवाद भी करेंगे।

पीएम मोदी के इस वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण होगा। दोपहर 12 बजे से होने वाले इस संबोधन का 2500 से ज्यादा स्थानों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में किसान संवाद कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत प्रमुख नेता अलग-अलग स्थानों पर शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह उन्नाव में आयोजित संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि संवाद कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश में करीब ढाई हजार स्थानों पर एलईडी स्क्रीन व अन्य डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग करते हुए अधिक से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा।

Related Articles

Back to top button