उत्तर प्रदेशराज्य

निशानेबाज वर्तिका मामले में नया मोड़

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह के बीच विवाद में नया मोड़ सामने आया है। गुरुवार को स्मृति ईरानी के निजी सचिव विजय गुप्ता मीडिया के सामने आए और वर्तिका सिंह के खिलाफ वो पेपर मुहैया कराया, जिसके आधार पर उनके खिलाफ FIR दर्ज है। विजय ने कहा कि पूर्व ही में SP अमेठी को पत्र लिखा गया था। जिस पर पुलिस जांच कर रही है। यह भी कहा कि, वर्तिका ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर मानसिक रुप से परेशान करने व सामाजिक छवि को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया है।

केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव विजय गुप्ता ने एसपी को पत्र लिखा था कि फर्जी तरीके से पत्र लिखकर मेरे विरूद्ध निराधार व असत्य आरोप लगाकर मानसिक रूप से परेशान करने व सामाजिक छवि को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया।

मुसाफिरखाना कोतवाली में दर्ज हुआ था केस
केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव विजय गुप्ता ने SP अमेठी दिनेश सिंह को 21 नवंबर को पत्र लिखा था। गुप्ता ने लिखा था कि वर्तिका निराधार आरोप लगाकर मानसिक रुप से परेशान कर रही हैं। इसके अलावा कमल किशोर कमांडो नाम के व्यक्ति ने भी सोशल मीडिया पर तथ्यों को जाने बगैर फर्जी तरीके से कुछ चीजें वायरल कर सामाजिक छवि को खराब करने का प्रयास किया। निजी सचिव ने शामिल लोगों की जांच कराकर विधिक कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर मुसाफिरखाना पुलिस ने 23 नवंबर को वर्तिका के खिलाफ केस दर्ज किया था।

2 जनवरी को होगी मामले की सुनवाई

प्रतापगढ़ जिले की रहने वाली वर्तिका ने बुधवार को सुल्तानपुर में एक परिवाद दायर किया था। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि स्मृति ईरानी के करीबियों ने केंद्रीय महिला आयोग का सदस्य बनाने के नाम 25 लाख रुपए की डिमांड की। नहीं देने पर फर्जी लेटर जारी किया गया।

Related Articles

Back to top button