उत्तर प्रदेशराज्य

वाराणसी कैंट रेलवे स्‍टेशन पर कार ने कई लोगों को रौंदा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ: कैंट रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार की सुबह एक अनियंत्रित कार तेज गति से घुस गई और उसने छह लोगों को रौंद दिया। अचानक तेज गति से आती कार को देखकर परिसर में अफरातफरी मच गई। कार को देखकर मची भगदड़ के बीच जब तक लोग कुछ समझ पाते और बचने का प्रयास करते तब तक कार ने ठहरने से पूर्व छह लोगों को रौंद दिया था।

अचानक तेज गति से आती कार को देखकर परिसर में अफरातफरी मच गई। कार को देखकर मची भगदड़ के बीच जब तक लोग कुछ समझ पाते और बचने का प्रयास करते तब तक कार ने ठहरने से पूर्व छह लोगों को रौंद दिया था।

इस दौरान अनियंत्रित कार की चपेट में आने से इस दौरान आधा दर्जन लोग घायल हो गए। आनन फानन मौके पर पहुंचे सुरक्षा कर्मियों ने कार को अपने कब्‍जे में लेने के साथ ही चालक राजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हादसे में घायल सभी छह लोगों को मण्डलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैंट रेलवे स्टेशन परिसर में इस दौरान सो रहे यात्रियों पर कार चढ़ गई और तेज रफ्तार कार की चपेट में कई यात्री आ गए।

हादसे में चार यात्री गंभीर रूप से घायल हैं जिनको अस्‍पताल मेंं भर्ती कराया गया है। वहीं हिरासत में लिए गए कार चालक ने ब्रेक फेल होने की बात कही है। जबकि मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने कार चालक को  हिरासत में लेने के साथ ही कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में अधिक चोटिल विकाशानंद, आशा, मंगरू, दिव्या और मीरा को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रीपेड स्टैंड से निकली कार को परिसर में धक्का लगाकर स्टार्ट किया जा रहा था। चालक और मालिक राजेश के हाथों में स्टीयरिंग की कमान थी। स्टार्ट होते ही कार अनियंत्रित हो गई। सामने खड़े बाइक सवार भर्थरा (लोहता) निवासी विकास नन्द पांडेय (35) को टक्कर मारते हुए मुख्य भवन द्वार पर लगी रेलिंग को तोड़ दिया। अंदर घुसते ही कार ने जमकर तांडव मचाया। बाहर धूप सेंक रहे एक परिवार के चार सदस्य और एक रिक्शा चालक को रौंदते हए कार मुख्य भवन के दीवार से टकराकर बंद हो गई। थोड़ी ही देर में उठी घायलों की चीत्कार से हर तरफ भगदड़ मच गया।

 


एक मिनट में बदल गई तस्वीर

चैंबूर (मुंबई) में ऑटो रिक्शा चालक जमुना प्रसाद गुप्ता ने बताया कि वह घटना से एक मिनट पहले परिवार को बाहर बैठाकर पानी लेने गए थे। लौटते ही देखा कार उन्हें धक्का मारते हुए उनकी पुत्री दिव्या, पत्नी मीरा (40) बहन आशा (40) और भांजा लकी (10) को रौंद दिया। समीप में एक रिक्शा वाला दर्द से तड़प रहा था। मूलरूप से कपिलधारा, कोटवा (चिरईगांव) निवासी जमुना प्रसाद ने बताया कि एक महीने पहले वह शादी के सिलसिले में गांव आए थे। पुत्री दिव्या की दस दिन पहले शादी हुई थी। एक दिन पहले पवन कोविड स्पेशल ट्रेन से परिवार के साथ मुंबई जाना था। नई समय सारिणी के चलते उनकी ट्रेन छूट गई।

Related Articles

Back to top button